Categories
GST

वाराणसी में GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह घूस लेती पकड़ी गई

₹50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पकड़ने गई महिला पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य सतर्कता (विजिलेंस) टीम ने जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को कथित तौर पर ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी अधिकारी ने मौके से निकलने की कोशिश की और महिला पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

व्यापारी की शिकायत पर बिछाया गया था जाल

जानकारी के अनुसार, एक व्यापारी ने आरोप लगाया था कि उसकी जीएसटी से जुड़ी फाइल और रिटर्न संबंधी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अंबिका सिंह को कथित तौर पर ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के समय भागने की कोशिश

बताया जा रहा है कि जैसे ही अधिकारी को ट्रैप की भनक लगी, उन्होंने मौके से भागने का प्रयास किया। सिविल ड्रेस में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें काबू किया। इस दौरान कथित तौर पर हाथापाई भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Leave a Reply

Discover more from Phalgun Sakha फाल्गुन सखा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading